इस 1 उपाय से गंदा कोलेस्ट्रॉल शरीर से होगा बाहर


By Farhan Khan30, Dec 2023 12:49 PMjagran.com

खराब कोलेस्ट्रॉल

जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो हार्ट अटैक, टाइप 2 डायबिटीज और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ खराब कोलेस्ट्रॉल आपकी जान को खतरे में डाल सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने का उपाय

आज हम एक ऐसा उपाय बताएंगे, जिसे अपनाने से आपके शरीर में बढ़ा हुआ खराब कोलेस्ट्रॉल को तुरंत कम हो जाएगा। आइए इस एक उपाय के बारे में विस्तार से जानें।

अलसी के बीज

अलसी के बीजों को कोलेस्ट्रॉल कम करने में रामबाण माना जा सकता है। आयुर्वेद में इसे कोलेस्ट्रॉल कम करने का बेहतरीन तरीका माना गया है।

अलसी के बीज का चूर्ण

आप अलसी के बीजों को पीसकर चूर्ण बना सकते हैं और रोज एक चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ खाली पेट ले सकते हैं।

सलाद या दही के साथ सेवन

इससे आपका डाइजेशन सिस्टम ठीक होगा और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत मिलेगी। अलसी के बीजों का सेवन सलाद या दही में मिलाकर भी कर सकते है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। रोजाना ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

3 से 4 कप पिएं

ग्रीन टी आपके वजन को भी कंट्रोल रखती है। अगर आप रोजाना दिन में 3 से 4 कप ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।  

आंवला

आंवला को सुपरफूड कहते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी आंवला मदद करता है। आप रोजाना आंवला का पाउडर खाएं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com