घी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसका सेवन से कई तरह की परेशानियों से दूर रहते हैं।
घी को खाने से पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है, इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
अगर घी का सेवन इन चीजों के साथ किया जाए तो इसके गुणों में वृद्धि होती है। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनके साथ घी का सेवन करने पर सेहत को दोगुना फायदा होता है।
घी का सेवन सोंठ के साथ करने पर इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-खांसी की समस्या नहीं होती है। इससे सिरदर्द की समस्या दूर होती है और साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
घी का सेवन काली मिर्च के साथ करने पर पेट साफ रहता है, इसका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं।
घी का सेवन सौंफ के साथ करें, इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं सही होती हैं। इससे पेट दर्द, ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है।
हल्दी के साथ घी का सेवन करने से गट हेल्थ अच्छी रहती है। इससे सूजन आदि की समस्या दूर होती है। हल्दी में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
हींग और घी का सेवन साथ में करने से गले के दर्द में राहत मिलती है साथ ही पेट संबंधी शिकायतें दूर होती हैं। इससे गैस, अपच की शिकायत भी दूर होती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com