मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। मानसून शुरू हो चुका है और लोगों को गर्मी से राहत मिल चुकी है। इसके चलते लोगों का लाइफस्टाइल भी पूरी तरह से बदल चुका है।
मानसून के मौसम में बीमार होने का खतरा भी बना रहता है क्योंकि इस दौरान हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है और वीक इम्यूनिटी से ही इंसान बार-बार बीमार होने लगता है।
आज हम आपको मानसून में यूरिन इंफेक्शन से बचने के कुछ ऐसे देसी नुस्खे बताएंगे, जो काफी इफेक्टिव माने जाते हैं। आइए इन नुस्खों के बारे में जानें, ताकि आपको जानकारी हो सकें।
अगर आप मानसून में यूरिन इंफेक्शन से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सूती कपड़े से बना अंडरगार्मेंट्स पहनना चाहिए चाहिए क्योंकि सूती कपड़ा शरीर के अंदर बैक्टीरिया को जाने नहीं देते।
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणो पाए जाते हैं, जो यूरिन इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में काफी कारगर माने जाते हैं। आपको रोज खाली पेट लहसुन की 2 कली खानी चाहिए।
यूरिन इंफेक्शन और चीनी का गहरा कनेक्शन माना जाता है। किसी भी बैक्टीरिया को चीनी बेहद पसंद होती है। ऐसे में यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए आपको चीनी बेहद कम मात्रा में खानी चाहिए।
यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए आपको पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे में शरीर में जमे बैक्टीरिया आसानी से बाहर निकल जाते हैं और आप यूरिन इंफेक्शन से बच जाते हैं।
आपको अपनी डाइट में क्रैनबेरी का जूस शामिल करना चाहिए। इस जूस में विटामिन-सी, विटामिन-ई, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो यूरिन में इंफेक्शन नहीं होने देते।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com