गर्मियां धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इन दिनों तापमान 40 डिग्री बना हुआ है और लू का अलर्ट भी आ चुका है। यह गर्मियों में बेहद आम है। इससे शरीर को नुकसान होने का खतरा बना रहता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से लू से बचा जा सकता है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लू से बचने के लिए आप डाइट में सत्तू शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें प्राकृतिक ठंडक प्रदान करने वाले गुण होते हैं।
आप सत्तू के पराठे खा सकते हैं। सूप और सलाद में शामिल कर सकते हैं। आप सत्तू से बने ड्रिंक का भी सेवन कर सकते हैं।
लू से बचने का रामबाण नुस्खा यह है कि आपको दही खाना चाहिए। इसमें प्रोबायोटिक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने काम करते हैं।
अगर आप गर्मी में दही खाते हैं, तो हमेशा दही में पानी मिलाकर खाएं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। सेहत भी अच्छी रहती है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग प्याज खाते हैं। उन्हें लू लगने का खतरा कम से कम रहता है। प्याज की तासीर ठंडी होती है।
आप प्याज कच्चा खा सकते हैं, या सलाद के रूप में खा सकते हैं। हालांकि, दाल के साथ अगर आप प्याज खाते हैं, तो यह ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है।
लू से बचने के लिए ये उपाय जरूर अपनाएं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com