मानसून में फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय


By Farhan Khan02, Aug 2025 01:30 PMjagran.com

फंगल इन्फेक्शन की समस्या

मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। मानसून की शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम में कई तरह के इन्फेक्शन बेहद आम होते हैं। फंगल इन्फेक्शन इन्हीं में से एक है।

फंगल इन्फेक्शन से बचने के उपाय

आज हम आपको बताएंगे कि मानसून में  फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए आपको क्या उपाय अपनाने चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

फंगल इन्फेक्शन के लक्षण

फंगल इन्फेक्शन के आम लक्षणों में पसीने वाले हिस्सों में बार-बार खुजली होना, त्वचा का छिलना या फटना, कभी-कभी बदबू आना और छाले या जलन का एहसास आदि शामिल है।

शरीर को अच्छे से साफ करें

जब भी आप नहाकर आए, तो नहाने के बाद अपने पैर की उंगलियों के बीच और शरीर के जोड़ों वाली जगह को तौलिए से अच्छी तरह से साफ करें। शरीर को भी अच्छे से साफ करें।

गीले कपड़ों में ज्यादा देर न रहें

ज्यादा देर तक गीले कपड़े, मोजे या जूते पहने रहने से बचें क्योंकि गीले कपड़ों में बैक्टीरिया लगने का खतरा बना रहता है और आप फंगल इन्फेक्शन के शिकार हो सकते हैं।

एंटी-फंगल पाउडर लगाएं

पैर, बगल और कमर, ये तीनों ऐसी जगहें जहां नमी और पसीना ज्यादा आता है। ऐसे में इन सेंसिटिव हिस्सों पर एंटी-फंगल पाउडर लगाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

अपना पर्सनल सामान शेयर न करें

अपना पर्सनल सामान जैसे तौलिया, मोजे, जूते और रेजर कभी भी शेयर न करें क्योंकि इन चीजों से मानसून में फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है।

डायबिटीज के मरीज खानपान का ख्याल रखें

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को मानसून में फंगल इन्फेक्शन होने का सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है। ऐसे में उन्हें अपने खानपान का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com