हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह दोस्ती के रिश्ते के सम्मान का खास दिन होता है। इस दिन हर दोस्त अपनी BFF को खास महसूस कराते हैं।
इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। अगर आप अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ फ्रेंडशिप डे पर ट्यूनिंग करना चाहती हैं, तो इन ड्रेसेज को कॉपी करें।
फ्रेंडशिप डे पर दोस्त के साथ ट्यूनिंग करने के लिए बॉडीकॉन ड्रेस पहनें। ऐसी ड्रेस आप दोनों को हॉट लुक देगा।
फ्रेंडशिप डे पर BFF के साथ घूमने जाने का प्लान बना रही हैं, तो ऐसी ब्लैक शॉर्ट ड्रेस जरूर ट्राई करें। इसके साथ लाइट मेकअप और हाई हील्स कैरी करें।
इस फोटो में एक्ट्रेस ने मैचिंग स्टाइलिश साड़ी पहनी है, जिससे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ऐसे आउटफिट हर मौके के लिए बेस्ट है।
अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ मैचिंग ड्रेस पहनना चाहती हैं, तो ऐसे हॉट रेड ड्रेस से भी आइडिया ले सकती हैं। इसके साथ बालों को स्टाइलिश बनाएं।
BFF के साथ डेनिम टॉप और जींस के साथ स्टाइलिश नजर आएंगी। ऐसी ड्रेस फ्रेंडशिप डे पर पहनकर घूमने जा सकती हैं।
फ्रेंडशिप डे पर दोस्त के साथ बाहर जाने का प्लान बना रही हैं, तो ऐसे क्रॉप टॉप के साथ ट्राउजर ट्राई करें। यह आपको कूल लुक देगा।
फ्रेंडशिप डे पर इन ड्रेसेज को जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@surabhi.samriddhi)