एक महीने तक प्‍याज और लहसुन न खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan02, Aug 2025 12:26 PMjagran.com

प्‍याज और लहसुन का सेवन करना

प्‍याज और लहसुन ये दोनों ही सब्जियां हमारी हेल्थ के लिए काफी शानदार मानी जाती है। ये दोनों ही खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती है। लोग अलग-अलग तरीके से प्याज और लहसुन खाते हैं।

प्‍याज और लहसुन न खाने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक महीने तक प्‍याज और लहसुन नहीं खाते हैं, तो इससे शरीर पर क्या असर पड़ेगा? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

प्याज में मौजूद पोषक तत्व

प्याज में विटामिन-सी, विटामिन-बी6, फोलेट, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, क्वेरसेटिन, सल्फर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और कम कैलोरी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

लहसुन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, विटामिन-बी9, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और वसा होता है। ये शरीर को निरोग रखते हैं।

मुंह में छाले होना

अगर आप एक महीने तक लहसुन और प्याज नहीं खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और आपके साथ सिर दर्द और मुंह में छाले जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पेट फूलने की समस्या

जो लोग एक महीने तक प्‍याज और लहसुन नहीं खाते हैं, तो इससे उनके साथ पेट फूलने और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आप इन्हें खाना न छोड़ें।

हो सकता है बीपी हाई

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में एक महीने तक प्‍याज और लहसुन न खाने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

इम्यूनिटी हो सकती है वीक

इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए प्‍याज और लहसुन दोनों ही बेहद जरूरी है। इन दोनों चीजों को एक महीने तक न खाने से आपकी इम्यूनिटी वीक हो सकती है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com