शुक्रवार को लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या उपाय हैं?


By Ashish Mishra11, Apr 2025 05:30 AMjagran.com

शुक्रवार का दिन

यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। शुक्रवार को पूजा-पाठ करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को क्या करने से धन प्राप्ति होती है?

मां लक्ष्मी की कृपा

जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, उन्हें जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

शुक्रवार के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे शुक्रवार के दिन करना शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

शुक्रवार को सुबह स्नान करने के बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे अचानक धन लाभ होता है और व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।

तुलसी की पूजा करें

शुक्रवार के दिन तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। इस दिन तुलसी पर जल अर्पित करें और शाम के समय घी का दीपक भी जलाएं। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

मंत्र का जाप करें

शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कमल गट्टे की माला से ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

दीपक जलाएं

शुक्रवार को मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। इसके अलावा, तिजोरी और घर के मंदिर में भी दीपक जलाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को शुक्रवार के दिन इन उपायों को करना चाहिए। इससे साधक की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

पढ़ते रहें

धन के लिए उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ