Chaitra Purnima पर करें ये 3 अचूक उपाय, होगी धन वर्षा


By Ashish Mishra10, Apr 2025 10:00 PMjagran.com

Chaitra Purnima 2025

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि चैत्र पूर्णिमा पर कौन से उपाय करने से धन लाभ होता है?

चैत्र पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, 12 अप्रैल 2025 को चैत्र पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ और दान करना बेहद शुभ होता है। इससे जीवन में बदलाव दिखने लगते हैं।

चैत्र पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा।

चैत्र पूर्णिमा के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे चैत्र पूर्णिमा के दिन करना शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

इन चीजों का भोग लगाएं

चैत्र पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते समय खीर और फल का भोग लगाना चाहिए। इससे साधक के जीवन में किसी भी चीज की कनी नहीं होती है।

पीतल का दीपक जलाएं

चैत्र पूर्णिमा पर पूजा करते समय मां लक्ष्मी के सामने पीतल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मंत्र का जाप करें

इस दिन पूजा करते समय ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और तरक्की के योग बनते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

चैत्र पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से साधक की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए धन वापस मिलते हैं।

पढ़ते रहें

धन प्राप्ति के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ