सफला एकादशी की रात में ये उपाय करने से खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan05, Dec 2025 05:15 PMjagran.com

सफला एकादशी कब है?

हिंदू धर्म में सफला एकादशी का खास महत्व माना जाता है। इस बार सफला एकादशी 26 दिसंबर को मनाई जाएगी। सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना

भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ साथ उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। जीवन में खुशहाली आती है।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें

जो जातक सफला एकादशी की रात को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते हैं, तो इससे उनकी सभी परेशानियों का अंत हो सकता है। इसके चलते जीवन में खुशियां आ सकती हैं। भगवान विष्णु की भी कृपा मिलती है।

बन जाएंगे बिगड़े काम

भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है। इसके अलावा आपके बिगड़े काम धीरे धीरे बन सकते हैं।

तुलसी के सामने दीपक जलाएं

सफला एकादशी की रात में तुलसी के सामने दीपक जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है। इसके चलते आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। धन की तिजोरी भी कभी खाली नहीं होगी।

कर्ज से मुक्ति

धन की तिजोरी खाली न होने के अलावा आपको लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आपको कर्ज जैसी भयंकर समस्या से राहत मिल सकती है।

पीली मिठाई का भोग लगाएं

सफला एकादशी की रात में भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाने के बाद उन्हें पीली मिठाई का भोग लगाने से आपकी दिन रात तरक्की हो सकती है। इसके अलावा आपकी बंद किस्मत का ताला भी खुल सकता है।

नेगेटिव भाव न रखें

हालांकि, आपको सफला एकादशी की रात में ये उपाय करते समय इस बात का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए। इससे आपको पूरा फल नहीं मिलेगा।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com