नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का करें गुप्त दान


By Farhan Khan04, Dec 2025 05:10 PMjagran.com

दान का होता है विशेष महत्व

अगर हम दान की बात करें, तो हिंदू धर्म ग्रंथों में दान का विशेष महत्व बताया गया है। जो जातक गरीब और जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार दान करते हैं, तो इससे उनके जीवन में खुशहाली आ सकती है।

इन चीजों का करें गुप्त दान

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका दान अगर आप गुप्त करते हैं, तो इससे आपको नजर दोष से छुटकारा मिल सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

गुप्त दान को क्या कहा जाता है?

गुप्त दान को महादान बताया गया है। यह एक ऐसा दान है, जो दिखाने के लिए नहीं, बल्कि भले की भावना के लिए किया जाता है। इसके जल्द ही सकारात्मक रिजल्ट आने लगते हैं।

अन्न का दान करें

अगर आप अन्न का दान गुप्त रूप से करते हैं, तो इससे उनके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है। मां अन्नपूर्णा भी ऐसे जातकों से बेहद प्रसन्न होती है।

माचिस का दान करें

शनिवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर माचिस का गुप्त दान करते हैं, तो इससे आपको नजर दोष से छुटकारा मिल सकता है। एक बार यह ऐसा जरूर करें।  

लोटे का दान करें

शिव जी के किसी भी मंदिर में लोटे का गुप्त दान करने से आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बन सकते हैं। आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है।

मौसमी फलों का दान करें

गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को मौसमी फलों का दान करने से आपको कर्ज जैसी भयंकर समस्या से राहत मिल सकती है। घर में धन का आगमन हो सकता है।

नेगेटिव भाव न रखें

हालांकि, आपको इन चीजों का दान करते समय इस बात का ध्यान रखना है कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं रखना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com