नागपंचमी पर ये उपाय करने से काल सर्प दोष होगा कम


By Farhan Khan26, Jul 2024 07:00 AMjagran.com

काल सर्प दोष

यदि किसी व्‍यक्ति के हाथ से जाने-अनजाने में सांप की हत्‍या हो जाए, तो उसकी कई पीढ़ी तक काल सर्प दोष का प्रभाव रहता है।

जीवन में उतार-चढ़ाव

काल सर्प दोष के कारण जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव झेलने पड़ते हैं। ऐसे में समय रहते काल सर्प दोष का निवारण कर लेना चाहिए।

नाग पंचमी का दिन

हिंदू धर्म शास्त्र कहता है कि काल सर्प दोष को कम करने के लिए नाग पंचमी का दिन बेस्ट माना जाता है।

9 अगस्त को नाग पंचमी

सावन महीने में नागपंचमी पर्व मनाया जाता है। इस बार 9 अगस्‍त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

नाग-नागिन का जोड़ा जंगल में छुड़वाएं

वास्तु कहता है कि काल सर्प दोष को कम करने का बेस्ट उपाय यह है कि आप किसी सपेरे से नाग-नागिन के जोड़े के पैसे देकर उसे जंगल में छुड़वा दें।

शिव मंदिर की सफाई

नागपंचमी के मौके पर शिव मंदिर की सफाई और मरम्मत आदि करवाने से न सिर्फ काल सर्प दोष कम होगा, बल्कि पुण्य भी प्राप्त होगा।

नाग-नागिन के जोड़े की पूजा

नागपंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन के जोड़े की पूजा करें। इसके बाद इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से काल सर्प दोष कम होता है।

नाग-नागिन का जोड़ा जल में बहाना

अगर आप नागपंचमी दिन नारियल पर नाग-नागिन का जोड़ा बनाते हैं और उसे मौली से लपेटकर जल में बहा देते हैं, तो ऐसे में काल सर्प दोष कम हो सकता है।

ये उपाय करने से काल सर्प दोष कम हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com