सनातन धर्म में जन्माष्टमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी की रात में कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन विधि-विधान से भगवान कृष्ण की पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं।
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की शुरुआत 25 अगस्त को देर रात 03 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 26 अगस्त को देर रात 02 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी।
इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करते समय उपाय करना चाहिए। कई उपाय ऐसे हैं, जिसे करने से व्यक्ति मालामाल हो जाता है।
भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री बेहद प्रिय है। जन्माष्टमी की रात पूजा करने से कृष्ण जी को किन चीजों का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी होने लगती है।
जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करना लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से बाद कृष्ण चालीसा का पाठ करें।
भगवान कृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। जन्माष्टमी की रात पूजा करने से बांसुरी अर्पित करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। इससे सारे कष्ट दूर होने लगते हैं।
जन्माष्टमी की रात इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, धन प्राप्ति के योग बनते हैं और व्यापार में भी लाभ होता है।
सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ