अक्सर लोग घर में पौधा लगाते हैं। इससे वातावरण शुद्ध रहता है। आइए जानते हैं कि कौन-सा पौधा लगाने से धन पाप्ति के योग बनते हैं?
घर में किसी भी चीज को रखते हुए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को घर में पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगती है।
घर में क्रासुला पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से जीवन में धन की परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा, घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर में क्रासुला पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस पौधे को घर की उत्तर दिशा या मुख्य द्वार की दाईं तरफ लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
क्रासुला पौधा कुबेर देव को बेहद प्रिय है। इसे घर में लगाने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं। इससे बिजनेस में लाभ होता है।
घर में क्रासुला पौधा लगाने के बाद उसकी देखभाल करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और जीवन में खुशहाली आती है।
क्रासुला पौधा लगाने से धन प्राप्ति का योग बनता है। इसे लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और जीवन में तरक्की करते हैं।
घर में लगाने वाले पेड़-पौधों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ