Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra24, Aug 2024 06:35 AMjagran.com

कार्य में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों को कोर्ट-कचहरी के कामों में भी सफलता मिलेगी।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा, व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं।

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा, कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं।

तुला राशिफल

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशिफल

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। किसी षड्यंत्र का आप शिकार बन सकते हैं, विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में आज आप गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में रुकावट प्रतीत होगी।

मकर राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन अच्छा देने वाला है, स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा, कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ