सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान महिलाएं अपने संतान की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि छठ पूजा पर कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल छठ महापर्व 07 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने का विधान होता है।
पंचांग के अनुसार, इस साल षष्ठी तिथि की शुरुआत 07 नवंबर को रात 12 बजकर 41 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 नवंबर को देर रात 12 बजे होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे छठ पूजा के दौरान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सारे दुख दूर होने लगते हैं।
छठ पूजा के दौरान स्नान करने के बाद सूर्य देव का ध्यान करते हुए जल का अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से साधक पर सूर्य देव की कृपा बरसती है।
छठ पूजा के गरीब और जरूरतमंद लोगों को गुड़ दान करना चाहिए। इसके अलावा, कच्चे चावल और गुड़ को पवित्र जल में प्रवाहित करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं।
छठ पूजा के दौरान बहते हुए जल में तांबे का सिक्का प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से संतान के जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगती हैं।
छठ पूजा के दिन सूर्य को अर्घ्य देने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और धन की कमी दूर होती है।
त्योहारों और पर्व पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ