घर में इन 5 चिन्हों को लगाना होता है बेहद शुभ, बरसता है पैसा


By Ashish Mishra02, Nov 2024 12:13 PMjagran.com

धन की कमी का सामना करना

कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को घर में शुभ चीजों को रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में कौन से चिन्ह रखने से धन प्राप्ति होती है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष समेत कई परेशानियां होने लगती हैं।

घर में रखें ये चिन्ह

कई चिन्ह ऐसे होते हैं, जिसे घर में रखना बेहद शुभ होता है। इसे रखने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

कमल का चिन्ह लगाएं

वास्तु के अनुसार, घर में कमल का चिन्ह लगाना बेहद शुभ होता है। इसे लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

कलश का चिन्ह

घर में कलश का चिन्ह लगाने से सुख-शांति बनी रहती है। इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं और धन लाभ होता है।

शंख का चिन्ह

घर में शंख का चिन्ह लगाने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है।

दीपक का चिन्ह लगाएं

इस चिन्ह को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।

स्वास्तिक का चिन्ह लगाएं

घर में स्वास्तिक का चिन्ह रखने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। जिससे घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है और पैसों की बारिश होती है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ