सनातन धर्म में उत्पन्ना एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि उत्पन्ना एकादशी पर तुलसी की मंजरी के कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार उत्पन्ना एकादशी 26 नवंबर 2024 यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन तुलसी से जुड़े उपाय करना बेहद लाभकारी होता है।
पंचांग के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी की शुरुआत 26 नवंबर को रात 01 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 27 नवंबर को रात 03 बजकर 47 मिनट पर होगा।
उत्पन्ना एकादशी पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी की मंजरी युक्त खीर का भोग लगाएं। इसके अलावा, भगवान विष्णु को तुलसी की मंजरी अर्पित करें।
उत्पन्ना एकादशी पर गाय के कच्चे दूध में तुलसी की मंजरी मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से साधक की मनोकामना पूरी होने लगती है
उत्पन्ना एकादशी पर मां लक्ष्मी नारायण की पूजा करते समय कौड़ी, श्रीफल और तुलसी की मंजरी अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को उत्पन्ना एकादशी पर इन उपायों को जरूर करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
कारोबार में नुकसान का सामना करने वाले लोगों को उत्पन्ना एकादशी पर तुलसी की मंजरी से जुड़े इन उपायों को करना चाहिए। इससे कारोबार में तरक्की होती है।
धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ