प्रियजनों को इन संदेशों से दें संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


By Farhan Khan26, Nov 2024 11:46 AMjagran.com

संविधान दिवस

डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था।

भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. आंबेडकर

भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. आंबेडकर भारत के पहले कानून मंत्री भी थे। साल 1949 में संविधान बनकर तैयार हुआ था।

अधिकार और कर्तव्य का उल्लेख

संविधान में हमारे अधिकार और कर्तव्य दोनों का उल्लेख किया गया है, जो हमें सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनाता है।

भेजे ये संदेश

आज हम आपको कुछ ऐसे संदेंशों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप प्रियजनों को भेज संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

संविधान दिवस की शुभकामनाएं

हर किसी के हितों की रक्षा हो ऐसा विधान है, सबको जोड़कर रखे ऐसा भारत का संविधान है।

संविधान दिवस की शुभकामनाएं

संविधान देता है समानता का अधिकार, अब इंसान नहीं कर सकता है इंसान का तिरस्कार

संविधान दिवस की शुभकामनाएं

भारत का संविधान, एक अनमोल धरोहर, समानता का प्रतीक, हर नागरिक का आधार

संविधान दिवस की शुभकामनाएं

अधिकारों का बंधन, कर्तव्यों का ज्ञान, एकता की मिसाल, भारतवर्ष का अभिमान

आप प्रियजनों को ये संदेश भेजकर संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com