Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, मिलेगी कामयाबी


By Ashish Mishra26, Nov 2024 08:24 AMjagran.com

धन लाभ

आज के दिन कई राशि के जातकों को धन लाभ होगा। वहीं, कई जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम होंगे।

मेष राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर आपको अपमानित होना पड़ सकता है। आज यदि बाहर लंबी यात्रा पर जाएं, तो यात्रा में वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। मौसम के हिसाब से आज आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ भर रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप अपने आप को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है।

धनु राशिफल

आज आप जो भी कार्य करें, उसे थोड़ा सोच विचार लें, नहीं तो बिना विचार किया और बिना अपनों की सलाह के आज बड़ा कार्य करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

मकर राशिफल

आज आपके कार्य में बहुत अड़चन आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं। आज उस कार्य में विलंब होगा, जिस कारण आपका मन अशांत दिखाई देगा। न्यायालय पक्ष में शत्रु प्रबल होंगे।

कुंभ राशिफल

आज व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आज बड़ी आर्थिक मदद आपको मिलेगी, जिससे व्यापार में आप बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा। आज परिवार के हित में आप बड़ा निर्णय कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ