वास्तु शास्त्र में तिजोरी से जुड़े नियमों के बारे में बताया गया है, जिनकी अनदेखी करने से जीवन में समस्याएं आने लगती हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि तिजोरी में किन चीजों को भूल से नहीं रखना चाहिए। ताकि जीवन में गरीबी न आएं।
अगर आप तिजोरी में गहने और पैसे को काले कपड़े में लपेटकर रखते हैं, तो ऐसे में मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।
फटी हुई धार्मिक किताबें तिजोरी में नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है।
वास्तु कहता है कि तिजोरी में इत्र नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह घर के लिए नकारात्मकता का कारण बन सकता है।
तिजोरी के पास भूल से भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो सकती है।
तिजोरी में या उसके पास शीशा रखना से बचना चाहिए क्योंकि इससे घर में धन का आगमन रुक सकता है। ऐसा करने से बचें।
तिजोरी में या उसके आस-पास जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com