पलाश के फूल से जुड़े ये उपाय करने से बन जाएंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan25, Jan 2025 02:59 PMjagran.com

पलाश के फूलों का महत्व

पलाश के फूलों में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश (भगवान शिव) का वास माना गया है। स्वास्थ्य के दृष्टि से भी पलाश के कई लाभ देखने को मिलते हैं।

पलाश के फूलों से जुड़े उपाय

आज हम आपको पलाश के फूल से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से बिगड़े काम बनने लगते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

मां लक्ष्मी की होगी कृपा

अगर आप पलाश के फूल को घर में लगाते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके और आपके परिवार के ऊपर बनी रहती है, जिससे धन आगमन में वृद्धि होती है।

परिवार के सदस्यों के बीच रहता है प्रेम

धन के आगमन के साथ ही घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भी बना रहता है।

नजर दोष से निजात के लिए उपाय

अगर परिवार में किसी सदस्य को नजर लग गई है, तो इसके लिए आप पलाश के फूल से जुड़ा यह उपाय कर सकते हैं। यह उपाय काफी कारगर भी है।

पलाश के पेड़ की जड़ व्यक्ति के हाथ में बांधें

रविवार के दिन पलाश के पेड़ की जड़ को एक सूती धागे से लपेटकर उस व्यक्ति के दाहिने हाथ में बांध दें, जिसे नजर लगी है। इस उपाय को करने से नजर दोष दूर होता है।

बने रहेंगे अमीर

अगर आप शुक्रवार को सफेद पलाश के फूल मां लक्ष्मी जी को अर्पित करने के बाद एक हल्दी की गांठ के साथ अपनी तिजोरी में रखते हैं, तो इससे व्यक्ति अमीर बना रहता है। इससे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com