पौष पूर्णिमा पर करें ये उपाय, होगी बंपर कमाई


By Ashish Mishra10, Jan 2025 03:38 PMjagran.com

पौष पूर्णिमा 2025

सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान-पुण्य करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा पर कौन से उपाय करने से बंपर कमाई होती है?

पौष पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में पौष पूर्णिमा 13 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा की शुरुआत 13 जनवरी को दोपहर 05 बजकर 03 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 14 जनवरी को रात्रि 03 बजकर 56 मिनट पर होगा।

पौष पूर्णिमा के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे पौष पूर्णिमा पर करना बेहद शुभ होता है। इन उपायों को करने से साधक के जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

मां लक्ष्मी को भोग लगाएं

पौष पूर्णिमा पर पूजा करते समय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

पौष पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। इस पेड़ पर जल चढ़ाने और दीपक जलाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मंत्र का जाप करें

पौष पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम: मंत्र का जाप करें। इससे धन लाभ होगा।

बिजनेस में तरक्की

अगर आप बिजनेस में नुकसान का सामना कर रहे हैं, तो पौष पूर्णिमा पर इन उपायों को जरूर करें। ऐसा करने से बिजनेस में तरक्की होती है।

पढ़ते रहें

धन की कमी को दूर करने वाले उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ