सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन किन राशियों पर शनि देव की कृपा रहेगी?
पंचांग के अनुसार, इस साल 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
मकर संक्रांति पर सुबह 10 बजकर 17 मिनट से पुष्य नक्षत्र की शुरुआत होगी। इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। इस नक्षत्र में खरीदारी करना शुभ होता है।
कई राशियां ऐसी हैं, जिस पर मकर संक्रांति के दिन शनि देव की कृपा बनी रहेगी। इन जातकों के रुए हुए कार्य होंगे और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
मकर संक्रांति पर कर्क राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान इन जातकों के रुके हुए कार्य होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे।
मकर संक्रांति पर इस राशि के जातकों पर सूर्य और शनि देव की कृपा बनी रहेगी। इस दौरान मकर राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिल सकती है।
मकर संक्रांति के दिन तुला राशि के जातकों के रुके हुए कार्य होंगे। इसके अलावा, इन जातकों को कारोबार में भी विशेष लाभ होगा और शनि देव का आशीर्वाद मिलेगा।
मकर संक्रांति पर कुंभ राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा, इनके जीवन में खुशहाली आएगी और मानसिक तनाव दूर होगा।
राशियों को होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ