Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को जागेगी सोई हुई किस्मत, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra10, Jan 2025 08:30 AMjagran.com

इन राशियों के खुलेगी किस्मत

आज के दिन कई राशि के जातकों की किस्मत खुलेगी। वहीं, कई जातकों को धन लाभ होगा और कार्य में सफलता मिलेगी।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होगी। बिगड़े हुए कार्य बनने से आज मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति आज ठीक रहेगी।

वृषभ राशिफल

पार्टनर की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में मतभेद की स्थिति देखने को मिलेगी। आर्थिक तौर से आज आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार आपके मन में आ सकता है, जो आने वाले समय में आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कर्क राशिफल

आज आप अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ परिवर्तन करेंगे। आज मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी बड़ी पार्टनरशिप में आप सहयोगी बन सकते हैं। आज यात्रा पर जाएं, तो सावधानी बरतें।

सिंह राशिफल

आज अपने पैतृक संपत्ति में आपको आपका हक मिल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में स्थिति लाभकारी रहेगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि, कार्यक्षेत्र में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं कहीं जा सकती है। आज परेशानी परिवार में हो सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि, सेहत संबंधी समस्या देखने को मिलेगी। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कुछ नए कार्य का विचार मन में बन सकता है, जिसके लिए आप अपने मित्रों से मदद लेंगे। आज किसी व्यक्ति विशेष से कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप किसी नए कार्य की योजना पर काम करेंगे, जिसमें मित्रों की मदद मिलेगी। आज आप किसी काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मकर राशिफल

आज आप अपने दिल की बात दूसरे से नहीं कह पाएंगे, जिस कारण आपकी बातों के अनेकों अर्थ निकाले जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने व्यक्ति के खो जाने से आप हताश और निराश होंगे।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कामों में व्यतीत होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। आपकी कार्यशैली से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे।

मीन राशिफल

आज आप अपने विचारों के जरिए लोगों की धारणा को बदल सकते हैं। आज विरोधी भी आपके कार्य से सहमत होंगे। आज के दिन आप किसी विशेष कार्य को पूरा करने में सफल होंगे।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ