सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि होली पर सूखी तुलसी से कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 14 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन तुलसी से जुड़े उपाय करने से धन-धान्य की प्राप्त होती है।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे होली पर करना बेहद लाभकारी होता है। इन उपायों को करने से जेब कभी भी खाली नहीं रहती है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के दिन तुलसी की सूखी पत्तियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। इससे तिजोरी में धन की कमी नहीं होती है।
होली के दिन जल में सूखी तुलसी के पत्ते को डालकर लड्डू गोपाल को स्नान कराएं। इससे जीवन में शुभ फल मिलता है।
होली के दिन भगवान विष्णु तुलसी का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
वास्तु के अनुसार, होली के दिन सूखी तुलसी के पत्ते को लाल कपड़े में बांधकर टांगना शुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होती है।
होली पर सूखी तुलसी से इन उपायों को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यापार में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।
होली पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ