नारियल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। आइए जानते हैं कि धन की प्राप्ति के लिए नारियल का इस्तेमाल कैसे करते हैं?
ज्योतिष के अनुसार, पूजा-पाठ में नारियल का उपयोग करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके इस्तेमाल से घर में सुख-समृद्धि आती है।
घर में नारियल का पेड़ लगाने से आर्थिक कई लाभ होता है। इसे घर वैशाख महीने में लगाना चाहिए।
नारियल के पेड़ को घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।
अगर आपके बच्चे को बुरी नजर लग गई हो तो उसे दूर करने के लिए नारियल का इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चे के सिर से पैर तक नारियल को 11 बार घुमाकर किसी सुनसान जगह पर रख दें।
आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए शुक्रवार को स्नान करके लाल कपड़े में नारियल को बांधकर घर में ऐसी जगह पर रख दें। जहां पर किसी की नजह न जाती हो।
गुरुवार को नारियल को पीले कपड़े में बांधकर एक किलो मिट्टी में रखकर भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ा दें। ऐसा करने से व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।
एक नारियल लेकर उसके दो टुकड़े करके उसमें शक्कर भर दें। इसे सुनसान जगह पर गाड़ने से राहु-केतु ग्रह से छुटकारा मिलता है।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ