Jyeshtha Amavasya 2025: इस दिन करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल


By Ashish Mishra24, May 2025 11:40 AMjagran.com

Jyeshtha Amavasya 2025

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ अमावस्या पर कौन से उपाय करने से धन लाभ होता है?

ज्येष्ठ अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, 26 मई 2025 को ज्येष्ठ अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

ज्येष्ठ अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा।

ज्येष्ठ अमावस्या के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करना शुभ होता है। इन उपायों को करने से जीवन में धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे धन-धान्य की प्राप्ति और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

सूर्य देव को अर्घ्य दें

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन तांबे के लोटे में जल में लाल चंदन और गंगाजल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।

इन चीजों का दान करें

ज्येष्ठ अमावस्या पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

ज्येष्ठ अमावस्या पर इन उपायों को करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

धन के लिए उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ