इस दौरान मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि दिवाली की रात कौन से उपाय करने चाहिए?
दिवाली के उपाय करने से साल भर धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दौरान शाम 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 23 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
दिवाली के दिन सूर्य देव की जल अर्पित करने के बाद मंदिर में जाकर गुलाब का फूल अर्पित करके धूप जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
मां लक्ष्मी को गन्ना बेहद पसंद है। दिवाली की रात में मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गन्ना चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
दिवाली से भाईदूज तक घर में सुबह-शाम घी का लड्डू जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं। इसके अलावा तुलसी के पास दीपक जरूर जलाना चाहिए।
अगर आप नौकरी की समस्या का सामना कर रहे हैं तो दिवाली की रात मां लक्ष्मी के ऊपर चने की दाल डालना चाहिए। इससे नौकरी में आने वाली बाधा दूर होने लगती है।
व्यापार में तरक्की के लिए दिवाली के दिन फिटकरी के टुकड़े को दुकान के चारों तरफ घुमाना चाहिए। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है।
अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ