Diwali 2023: मां लक्ष्मी की पूजा में शामिल करें ये सामग्री


By Ashish Mishra10, Nov 2023 12:57 PMjagran.com

दिवाली पर्व

इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी की पूजा में किन सामग्रियों को शामिल करना चाहिए?

पूजन सामग्री

किसी भी पूजा को करने से पहले सामग्री को एकत्र कर लेना चाहिए। बिना सामग्री के पूजा करने से पूरा लाभ नहीं मिलता है।

मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सामग्री

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए एक लकड़ी की चौकी, लाल कपड़ा, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति की जरूरत होती है।

पुष्प और मिठाई

मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान लाल पुष्प, फल, मिठाई, धूप और एक झाड़ू की विशेष जरूरत होती है। इसके अलावा नारिलल और आम का पत्ता भी होना चाहिए।

पूजा के लिए शुभ मुहुर्त

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ होता है। इस दिन शाम 05 बजकर 38 मिनट से शाम 07 बजकर 35 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त

इस काल में मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष महत्व होता है। दिवाली के दिन प्रदोष काल शाम 05 बजकर 29 मिनट से 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।

भोग लगाना

दिवाली के दिन भोग लगाना जरूरी माना जाता है। इस दौरान मां लक्ष्मी को खीर, सफेद रंग की मिठाई और देसी घी के हलवे का भोग लगाना चाहिए।

पान का बीड़ा

मां लक्ष्मी को पान बेहद पसंद होता है। पूजा के दौरान पान का बीड़ा अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ