इस दौरान कई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन से उपाय करने से मनोकामना पूरी होने लगती है?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा।
धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 10 नवंबर को शाम 05 बजकर 47 से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस के दिन दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से अकाल मृत्यु से बचा जा सकता है। इसके लिए घर के मुख्य द्वार और अंदर 13-13 दीपक जलाने चाहिए।
इस दिन धनिया खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन की कमी दूर होने लगती है। इसके अलावा आप सोना पीतल की चीजें भी खरीद सकते हैं।
धनतेरस पर दान करने के विशेष महत्व होता है। इस दिन चावल, बताशा, खीर और सफेद वास्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
धनतेरस के दिन पूजा करने से विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।
अक्सर लोग धनतेरस पर कुछ ऐसी चीजों को खरीदते हैं जो नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन काले कपड़े, प्लास्टिक की चीजें और और शीशे के सामान को खरीदने से बचना चाहिए।
अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ