Diwali 2023: किस दिन है दिवाली? जानें सारी डिटेल्स


By Amrendra Kumar Yadav03, Nov 2023 09:00 PMjagran.com

दिवाली पर्व

दिवाली पर्व का बहुत महत्व है। यह सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह 5 दिन का बड़ा त्योहार होता है, जिसकी शुरूआत धनतेरस के दिन से होती है।

सुख-समृद्धि का त्योहार

यह त्योहार सुख-समृद्धि का होता है। इस त्योहार से पहले लोग घर, दुकान, ऑफिस आदि जगहों की सफाई करते हैं और नई चीजें लाते हैं।

दीपोत्सव

इस दिन भगवान श्रीराम रावण का वध करके वापस अयोध्या लौटे थे, इस शुभ अवसर पर अयोध्यावासियों ने भगवान श्रीराम के स्वागत में दीप जलाए थे। इस साल यह महत्वपूर्ण पर्व कब मनाया जाएगा, इसकी चर्चा करेंगे।

धनतेरस

यह पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा, इस दिन लोग घर में नए बर्तन, वाहन आदि खरीदे जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन महर्षि धनवंतरि से आरोग्य जीवन की मांग की जाती है।

छोटी दिवाली

छोटी दिवाली इस साल 11 और 12 दो दिन मनाई जाएगी, जो लोग इस दिन काली मां, हनुमान जी की पूजा करते हैं, उन्हें 11 तारीख को और लोग 12 नवंबर को इस त्योहार को मनाएंगे।

दिवाली

दिवाली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा, इस दिन शाम 5 बजकर 40 से पूजा का शुभ योग शुरू हो रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है।

गोवर्धन पूजा

यह पर्व दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और उन्हें छप्पन भोग लगाया जाता है।

भाई दूज

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक पर्व भाई-दूज इस साल 15 नवंबर को मनाया जाएगा, इस दिन बहनें भाई की कुशलता की कामना करती हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM