खरमास में करें ये 3 उपाय, भरा रहेगा धन-धान्य का भंडार


By Ashish Mishra07, Dec 2024 01:37 PMjagran.com

खरमास 2024

सनातन धर्म खरमास का विशेष महत्व होता है। इस दौरान कई काम करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि खरमास में क्या उपाय करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है?

खरमास की शुरुआत

इस साल 15 दिसंबर 2024 से मलमास की शुरुआत होगी। इस दौरान मांगलिक कार्यों जैसे-,मुंडल, गृह प्रवेश और विवाह आदि करना वर्जित होता है।

इस माह का समापन

14 जनवरी 2025 को होगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

खरमास के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे खरमास महीने में करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, साधक के जीवन में खुशहाली होती है।

तुलसी की पूजा करें

खरमास महीने में तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। इस दौरान पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है।

इन चीजों का दान करें

खरमास महीने में गुड़, तिल, कंबल और गर्म कपड़े दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पानी में हल्दी मिलाकर अर्पित करें

खरमास माह में पानी में हल्दी मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से साधक की मनोकामना पूरी होने लगती है। इसके साथ ही, कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

खरमास महीने में इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, कारोबार में लाभ होता है और बिगड़े हुए काम होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

खरमास में करने वाले काम के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ