कभी-कभी हमारे कान में तेज दर्द होने लगता है, जिसे हम आम समझकर छोड़ देते हैं। हालांकि, यह कान से जुड़ी किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा हो सकता है।
जब हमारे कान में पानी जम जाता है, तो यह पानी सड़ने लगते हैं और इसके चलते हमारे कान में दर्द होता है। ऐसे में हमें अपने कान का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो करने से आपको कान के दर्द से राहत मिल सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि ऑलिव ऑयल की 2-3 बूंद कान में डालने से आपको कान के दर्द से राहत मिल सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्याज में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में कान के दर्द से राहत के लिए कान में प्याज के रस की दो से तीन बूंदें डालें।
जो लोग कान के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए नीम और तुलसी की पत्तियों के रस की 2-3 बूंदें अपने काम में डालें। ये पत्तियां एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है।
आप कान के दर्द से राहत के लिए हॉट वॉटर की बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हॉट वॉटर की बोतल को कपड़े में लपेटकर कान पर लगाएं।
जिन लोगों के कान में अक्सर दर्द रहता है। उन लोगों को सरसों का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।
कान के दर्द से राहत के लिए ये 5 उपाय जरूर अपनाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com