बच्चों के लिए लंच बॉक्स खरीदते समय इन बातों को रखें याद


By Priyam Kumari17, May 2025 03:13 PMjagran.com

बच्चों के लिए लंच बॉक्स जरूरी

बच्चों के लिए छोटी से छोटी चीज खरीदते समय माता-पिता उनकी हर चीज का खास ख्याल रखते हैं। वहीं, जब बात आती है स्कूल के टिफिन की तो उसे खरीदना आसान नहीं होता।

बच्चों के लिए लंच बॉक्स कैसा खरीदें?

नए सेशन के साथ ही बच्चों के लंच बॉक्स भी बदल जाते हैं। स्कूल जाते ही वे इस लंच बॉक्स को दोस्तों को दिखाकर तारीफें जरूर बटोरते हैं।

टिफिन खरीदने के लिए टिप्स

हालांकि, बच्चों के लिए लंच बॉक्स खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए टिफिन खरीदने जा रही हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

साइज का रखें ध्यान

लंच बॉक्स का साइज बच्चों की उम्र के हिसाब से हो। साथ ही, अगर पूरे दिन बच्चे को अपना खाना चलाना है, तो बॉक्स का साइज भी बड़ा होना चाहिए।

सही मटेरियल जरूरी

बच्चों के लिए स्कूल टिफिन खरीदने समय मटेरियल का ध्यान रखें। अगर आप प्लास्टिक लंच बॉक्स ले रहे हैं, तो BPA फ्री हो।

लीक-प्रूफ डिजाइन

बच्चों को सबसे परेशानी सबसे ज्यादा तब आती है, जब लंच बॉक्स लीक-प्रूफ न हो। कई बार खाने का तेल या लिक्विड लीक होकर बैग खराब हो जाता है। इसलिए लीक-प्रूफ डिजाइन वाला टिफिन खरीदें।

लंच का डिजाइन देखें

अगर लंच बॉक्स डिजाइनर या मजेदार प्रिंट वाला होगा, तो बच्चों का लंच टाइम और भी मजेदार हो जाता है। इसलिए टिफिन डिजाइन बेस्ट खरीदें।

स्टील लंच बॉक्स खरीदें

बच्चों के लिए प्लास्टिक लंच बॉक्स हानिकारक हो सकता है। आप इसकी जगह स्लीट लंच बॉक्स का चयन करें।

इन टिप्स की मदद से आप भी अपने बच्चों के लिए अच्छा और सही लंच बॉक्स खरीद सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva