सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पितरों का तर्पण किया जाता है। आइए जानते हैं कि सर्व पितृ अमावस्या पर कौन-से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 02 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या तिथि है। इस दिन पितरों की विदाई की जाती है। सर्व पितृ अमावस्या को महालय के नाम से भी जाना जाता है।
इस दिन पितरों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे सर्व पितृ अमावस्या पर करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
सर्व पितृ अमावस्या के दिन कौआ, कुत्ता, चींटी और गाय को भोजन खिलाना चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनकी आत्मा को शांति मिलती है।
पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को काले तिल, वस्त्र, जूते-चप्पल या अन्न का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
सर्व पितृ अमावस्या पर ब्राह्मणों को भोजना कराना बेहद शुभ होता है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और कार्यों में आ रही बाधा दूर होने लगती है।
सर्व पितृ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान पेड़ के पास दीपक जलाकर परिक्रमा करें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर इन उपायों को करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है।
पितरों को प्रसन्न करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ