पति-पत्नी के बीच क्‍लेश होगा खत्‍म, करें ये उपाय


By Farhan Khan12, Nov 2024 04:22 PMjagran.com

पति-पत्नी का रिश्ता

पति-पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र और अनमोल होता है। इस रिश्ते में तकरार और प्यार दोनों होता है।

लंबे समय तक अनबन रहना

रिश्ते में छोटी-मोटी तकरार तो सामान्य बात है, लेकिन लंबे समय तक अनबन पति-पत्नी के रिश्ते के लिए ठीक नहीं है।

क्लेश खत्म करने के उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से पति-पत्नी के बीच क्लेश खत्म हो सकता है। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

महादेव की पूजा करें

पति-पत्नी के झगड़े को दूर करने के लिए देवों के देव महादेव और माता पार्वती की नियमित रूप से पूजा करें।

रिश्ते होंगे मधुर

पूजा के समय घी का दीपक जलाकर रिश्ते मधुर हेतु कामना करें। इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच तकरार नहीं होती है।

गुलाब अर्पित करें

शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। सफेद रंग की मिठाई भी माता को भेंट करें।

पति-पत्नी के बीच बना रहेगा प्यार

यह उपाय को करने से रिश्ते मधुर होते हैं और पति-पत्नी के बीच सदैव प्यार बना रहता है। यह उपाय जरूर करें।

सिरहाने पर कपूर रखें

रोजाना रात में सोते समय सिरहाने पर कपूर रखें। अगली सुबह कपूर को जला दें। इस उपाय से पति-पत्नी के बीच कभी झगड़ा नहीं होगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com