देव दीपावली पर करें इन 3 मंत्रों का जप, रातों-रात मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra13, Nov 2024 06:00 AMjagran.com

देव दीपावली 2024

सनातन धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि देव दीपावली पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

देव दीपावली कब है?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास में देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन घर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

पूर्णिमा तिथि शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा।

देव दीपावली पूजा मुहूर्त

प्रदोष काल में शाम 5 बजकर 10 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक पूजा-पाठ करने का शुभ मुहूर्त रहेगा।

मंत्र का जप करें

देव दीपावली पर पूजा करते समय ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ मंत्र का जप करें। इससे जीवन में कामयाबी मिलेगी।

धन के लिए मंत्र

देव दीपावली पर ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम: मंत्र का जप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

सफल होने के लिए मंत्र

देव दीपावली पर ॐ श्री हीं क्लीं लक्ष्मी नारायणाय नम: मंत्र का जप करना शुभ होता है। इससे कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य होते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

देव दीपावली पर इन मंत्रों का जप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है और धन लाभ होता है।

पढ़ते रहें

मंत्र का जप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ