Maha Navami पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी


By Ashish Mishra11, Oct 2024 11:22 AMjagran.com

नवरात्र की नवमी तिथि

सनातन धर्म में नवरात्र का व्रत रखने वाले साधक नवमी के दिन हवन पूजन करते हैं। आइए जानते हैं महा नवमी के दिन कौन से उपाय करने से धन लाभ होता है?

महा नवमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि की शुरुआत 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा।

हवन करना

नवरात्र का व्रत रखने वाले साधक को नवमी के दिन हवन करना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

महा नवमी के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे महा नवमी के दिन करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही, साधक को मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है।

मां दुर्गा को अर्पित करें ये चीजें

महा नवमी के दिन पूजा करते समय मां दुर्गा को लौंग और लाल फूल अर्पित करना चाहिए। इसे अर्पित करने से मनोकामना पूरी होने लगती है।

इन चीजों का दान करें

नवरात्र में महा नवमी के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को गेहूं, सेब, गुड़, शहद, अनार, आडू, चेरी, आलूबुखारा, स्ट्रॉबेरी, मसूर की दाल, टमाटर और चुकंदर दान करना चाहिए।

दोमुखी दीपक जलाएं

महा नवमी के दिन गाय के घी से दोमुखी दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

महा नवमी पर इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ