Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra11, Oct 2024 07:47 AMjagran.com

कार्य में मिलेगी सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों को धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मेष राशिफल

आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलना निश्चित है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें।

मिथुन राशिफल

आज आप का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता, है जिस कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति में आप गिरावट मैसेज करेंगे।

कर्क राशिफल

आज के दिन कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, परंतु कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो आज उसको पूरा करने आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें, वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

तुला राशिफल

लंबी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन का प्रयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ छोड़ने की आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं, कई जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आप चाहे तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल

आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आपको आपके परिवार में वह मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है।

मकर राशिफल

आज आपके लिए कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिस कारण मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान आज आपको उठाना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, परिवार में मतभेद दूर होंगे। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है।

मीन राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील आज आप कर सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ