मनी प्लांट से जुड़ी ये बातें जानें, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल


By Farhan Khan10, Oct 2024 05:12 PMjagran.com

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे माने गए हैं, जिन्हें घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मनी प्लांट रखना भी इन्हीं में से एक है।

मनी प्लांट से जुड़ी अहम बातें

आज हम आपको मनी प्लांट से जुड़ी कुछ अहम बातें बताएंगे, जिन्हें न जानने से कंगाल हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

मनी प्लांट लगाने की दिशा

मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए, वरना इससे धन संबंधी समस्याएं बनी रहती है।

जीवन में खुशहाली

आपको सदैव मनी प्लांट दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है। कोई कष्ट बाकी नहीं रहता।

घर के अंदर लगाएं

मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है। कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाया हुआ है, तो समय-समय पर इसका पानी बदलते रहें।

मनी प्लांट की बेल जमीन पर स्पर्श न करें

मनी प्लांट की बेल जमीन को स्पर्श न करे, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। इसके लिए आप पौधे की बेल को किसी धागे से ऊपर की ओर बांध सकते हैं।

मनी प्लांट में कच्चा दूध डालें

शुक्रवार के दिन पानी में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट के पौधे में अर्पित करने से साधक की धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।

जड़ के पास लाल धागा बांधें

मनी प्लांट की जड़ के पास लाल धागा बांधने से भी साधक को अपनी आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।

मनी प्लांट से जुड़ी ये बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com