रविवार को करें ये अचूक उपाय, खुल जाएगी सोई किस्मत


By Ashish Mishra19, Apr 2025 10:00 PMjagran.com

रविवार का दिन

यह दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन कौन से उपाय करने से सोई हुई किस्मत जागने लगती है?

सूर्य देव की कृपा

जिन लोगोंं पर सूर्य देव की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही, जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।

रविवार के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से व्यक्ति की किस्मत खुलने लगती है। इसके अलावा, रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

सूर्य देव को जल अर्पित करें

रविवार के दिन स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।

घी का दीपक जलाएं

रविवार को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

चंदन का तिलक लगाएं

रविवार के पूजा करने के चंदन का तिलक लगाएं। इससे कार्य में सफलता मिलती है और मानसिक शांति बनी रहती है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

ऐसा कहा जाता है कि रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करते समय उसके नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

जाग उठेगी किस्मत

रविवार को इन उपायों को करने से साधक की किस्मत जागने उठती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

गुड लक के लिए उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ