हिंदू धर्म में हर पर्व विशेष महत्व रखता है। भानु सप्तमी का पर्व भी इन्हीं में से एक है। इस दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है। 20 अप्रैल को भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा।
आज हम आपको भानु सप्तमी पर एक ऐसे योग के बारे में बताएंगे, जो कुंभ राशि को मालामाल कर देगा। आइए इस योग के बारे में विस्तार से जानें।
भानु सप्तमी पर गजकेसरी राजयोग बन रहा है। यह राजयोग गुरु और चंद्रमा की युति बनेगा। इसके चलते कुंभ राशि मालामाल हो जाएगी।
कुंभ राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इस राशि के लोगों को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश का प्लान बन सकता है। कुंभ राशि के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ साबित हो सकता है।
आपके परिवार में खुशहाली आएगी। लंबे समय से अटका धन मिलने की संभावना है। आस-पड़ोस के लोगों से खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
पैसों से भरी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी। बिगड़े बन जाएंगे। यात्रा करने का शुभ अवसर बन रहा है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।
मकर राशि को भी गजकेसरी राजयोग से खूब लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन हो सकता है। घर में माहौल शानदार देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
भानु सप्तमी पर गजकेसरी राजयोग बनने से कुंभ राशि मालामाल होगी। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com