हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने से भाई की उम्र लंबी होती है?
पंचांग के अनुसार, इस बार भाई दूज का पर्व 03 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 नवंबर को होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे भाई दूज पर करना शुभ माना जाता है। इसे करने से भाई-बहन के बीच रिश्ते भी मजबूत बने रहते हैं।
भाई दूज पर भाई के सिर पर फूल, पान, सुपारी और पैसा रखकर तिलक लगाएं। इसके बाद भाई के हाथों में कलावा बांधना चाहिए।
भाई दूज पर भाई-बहन को पवित्र यमुना नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में खुशहाली और बरकत दोनों आती है। इसके साथ ही, भाई की उम्र भी लंबी होती है।
भाई दूज पर भाई-बहन को मिलकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना चाहिए। इसके अलावा, लोगों को कपड़े और अनाज का दान करना चाहिए।
भाई दूज पर भाई को पान खिलाना शुभ होता है। ऐसा करने से बहनों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
त्योहारों और विशेष तिथियों पर उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ