दिल की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए, अपनी डाइट में कुछ विशेष खाद्य पदार्थों को शामिल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। यहां 7 तरीके हैं जिनसे आप दिल की बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं।
केला पोटेशियम के सबसे बेहतरीन सोर्स में से एक है। एक केले में बेहद पोटेशियम पाया जाता है। साथ ही, इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
केले से भी ज्यादा पोटेशियम एक मध्यम आकार के शकरकंद में पाया जाता है। यह फाइबर और विटामिन-ए से भी भरपूर होता है, जो इसे दिल के लिए एक सुपरफूड बनाता है।
इस हरी पत्तेदार सब्जी में पोटेशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। क्या आप जानते हैं एक कप पालक में बेहद पोटेशियम के गुण मिलते है। आप इसे सब्जी, सूप या दाल में मिलाकर खा सकते है।
एवोकाडो सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। यह फैट और पोटेशियम का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल की बीमारियों को कम करने में सहायक होता है।
क्या आप जानते हैं नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का खजाना होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही, शरीर में पोटेशियम की कमी को दूर करता हैं।
दही प्रोबायोटिक्स और पोटेशियम दोनों का एक अच्छा सोर्स होता है। आप इसे अपने डाइट रूटीन में शामिल करें। ऐसा करने से आपके दिल से जुड़ी सभी समस्याओं को कम करता हैं। साथ ही, शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
आप दिल की सभी समस्याओं को कम करने के लिए इस चीजों का सेवन करें। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva