सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ-साथ अच्छी आदतों को अपनाना भी बेहद जरूरी है। इन दिनों कई लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं।
यह एक गंभीर कंडीशन है जो हार्ट डिजीज समेत कई बीमारियों की वजह बन सकती है। ऐसे में सुबह की कुछ हेल्दी आदतें इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में।
आप सुबह के समय मीठा खाने से बचें। अगर आपको मीठा खाने का मन होता है, तो चीनी की जगह गुड़ व शहद को चुन सकते हैं।
मॉर्निंग वॉक हमारी सेहत के लिए काफी तरह से फायदेमंद होता है। यह वजन कम करने के अलावा, कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। आप दिल को हेल्दी और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोज सुबह 30 मिनट तक वॉक करें।
आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुना पानी से करें। अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़ कर पीते हैं, तो इससे शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल कम भी होगा।
कई लोग सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं, लेकिन ये शरीर के लिए हानिकारक साबित होता है। आप कॉफी की जगह ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है।
अगर आप अपना कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं, तो फाइबर रिच ब्रेकफास्ट करें। जैसे- फ्रूट्स, नट्स और ओट्स को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसी तरह की तमाम जानकारियों को जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva