आलू को सब्जियों का राजा रहा जाता है। आलू भारतीय व्यंजनों का एक अहम हिस्सा है और इसे कई तरह के पकवानों में इस्तेमाल किया जाता है।
आलू में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा आलू खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है? आइए जानते हैं आलू खाने से कौन-से नुकसान होते हैं।
आलू ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्ट हाई होता है। डायबिटीज के मरीजों को जरूरत ज्यादा आलू नहीं खाना चाहिए। इससे कई हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
कई लोग तला हुआ आलू खाना खूब पसंद करते हैं, लेकिन इसे खाने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, आलू खाने से हार्ट प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
आलू में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है, जिससे कुछ लोगों को आलू को पचाना में काफी मुश्किल हो सकता है। अगर रोजाना ज्यादा मात्रा में आलू का सेवन करते हैं, तो पेट फूलना, गैस, दस्त और कब्ज जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
अगर आप आलू ज्यादा खाते हैं और आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो इसका एक बड़ा कारण आलू हो सकता है। आलू कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो कैलोरी को बढ़ाता है। आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आलू का सेवन कम कर दें।
ज्यादा मात्रा में आलू खाने से जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकता है। आलू गठिया के रोगियों के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। इसलिए आप भी ज्यादा आलू खाने से बचें।
हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva