हॉट लुक के लिए पहनें एक्ट्रेसेज के Red Blouse


By Akshara Verma21, Mar 2025 10:00 AMjagran.com

रेड ब्लाउज डिजाइन

क्या आप शादी के बाद पहनने के लिए स्टाइलिश और डिजाइनर लाल रंग के ब्लाउज की तलाश कर रही हैं, तो चिंता न करें। आइए स्टोरी में देखें क्लासी लुक देने वाले रेड ब्लाउज।

शिमरी ब्लाउज

एक्ट्रेस ने शिमरी साड़ी के साथ हॉट लुक कैरी करने के लिए डिजाइनर और स्टाइलिश ब्लाउज पहना है। यंग गर्ल्स ब्लाउज के डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।

हैवी वर्क नेट ब्लाउज

लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक्ट्रेस का हैवी वर्क वाला नेट ब्लाउज एकदम परफेक्ट है। आप लहंगे के साथ भी एलिगेंट लुक लेने के लिए एक्ट्रेस के ब्लाउज डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।

एंब्रॉयडरी ब्लाउज

सिंपल या लाइट साड़ी में गॉर्जियस लुक लेने के लिए आप एक्ट्रेस के एंब्रॉयडरी ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ब्लाउज देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

फुल स्लीव्स रेड ब्लाउज

Mouni Roy सिंपल रेड साड़ी के साथ फुल स्लीव्स हैवी एंब्रॉयडरी ब्लाउज को स्टाइल किया है। पार्टी में साड़ी को ग्लैमरस लुक देने के लिए यह ब्लाउज एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

नूडल स्ट्रैप ब्लाउज

प्रिंटेड साड़ी या प्लेन साड़ी के साथ आप एक्ट्रेस जैसे स्टाइलिश नूडल स्ट्रैप ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। फंक्शन की लाइमलाइट में बने रहने के लिए यंग गर्ल्स ब्लाउज को कॉपी कर सकती हैं।

नेट विद एंब्रॉयडरी ब्लाउज

नई नवेली दुल्हन ससुराल में लाल साड़ी के साथ एक्ट्रेस के ब्लाउज को कैरी करके पति को लट्टू बना सकती हैं। साथ ही, ब्लाउज की एंब्रॉयडरी लुक में चार चांद लगा रहा है।

एलिगेंट लुक के लिए आप एक्ट्रेसेज के रेड ब्लाउज डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram