पिएं यह पानी, शरीर में आएगी चीते जैसी फुर्ती


By Farhan Khan21, Mar 2025 06:00 AMjagran.com

थकान महसूस होना

आजकल की भागती-दौड़ती लाइफ में काम का तनाव और सही खानपान न होने के कारण अक्सर थकान महसूस होती है। इसके चलते किसी काम में मन नहीं लगता।

एनर्जी के लिए पिएं यह पानी

अगर आपको भी बिना किसी वजह से थकान होती है, तो इसके लिए आपको यह पानी पीना चाहिए। इससे आपके शरीर में चीते जैसी फुर्ती आ जाएगी।

नारियल पानी

हम आपको नारियल पानी के बारे में बता रहे हैं। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

एनर्जी के लिए नारियल पानी पिएं

शरीर को एनर्जी से भरपूर रखने के लिए आपको अपनी डाइट में नारियल पानी शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद नेचुरल चीनी थकान को मिटाने में मददगार मानी जाती है।

नारियल पानी पीने का समय

जब भी नारियल पानी पिएं, तो इसकी टाइमिंग का खासतौर से ख्याल रखें। वैसे तो आप दिन में किसी भी वक्त नारियल पानी पी सकते हैं, लेकिन सुबह के समय इसे पीना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

हाई बीपी में न पिएं

नारियल पानी अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो आपको नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें पोटेशियम मौजूद होता है। इससे समस्या और बढ़ सकती है।

एलर्जी में सेवन करने से बचें

एलर्जी की समस्या में नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से स्किन पर खुजली, जलन या रेडनेस हो सकती है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com