श्रीहरि विष्णु जगत के पालनहार कहे जाते हैं, सारी सृष्टि का पालन भगवान विष्णु ही करते हैं। भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है।
भगवान विष्णु को गुरुवार का दिन समर्पित होता है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है। भक्तगण गुरुवार के दिन व्रत आदि का पालन करते हैं।
भक्तगण भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, भगवान विष्णु की कृपा से भक्तों के सारे काम पूर्ण होते हैं।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, ऐसा करने से भक्तों के जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
गुरुवार के दिन इस स्तोत्र का पाठ करने से भक्तों के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और बिगड़े काम बनते हैं।
इस स्तोत्र का जाप पूजा करते समय करें, सुबह स्नानादि के बाद श्रीहिर की विधिवत पूजा करें और फिर इस स्तोत्र का जाप करें।
भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है, इसलिए पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र धारण करें और पीले रंग के फूल और मिठाइयां अर्पित करें।
श्रीहरि विष्णु की पूजा के बाद उनकी आरती करें और फिर प्रसाद वितरित करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु की पूजा करते समय विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें, साथ ही धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM